फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Tue, 02 May 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्राण छपरा गांव के रामनिवास सड़क पार करते समय घायल हो गए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुबेरस्थान। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के प्राण छपरा गांव का यह व्यक्ति बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसकी मौत की सूचना आते ही परिवार में चीत्कार मच गई।

प्राण छपरा गांव के निवासी रामविलास पटेल (60) बृहस्पतिवार की शाम को घर के सामने से गुजर रहे पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग को पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया था। इससे रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। तभी से उनका गोरखपुर इलाज चल रहा था। वहां सोमवार को सुबह दस बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के सपहां मार्ग पर मथौली गेट के समीप रविवार की देर रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे कसया सीएचसी भेजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कसया नगर वार्ड नंबर चार आंबेडकर नगर निवासी प्रियेश बरनवाल (31) पुत्र अनिल बरनवाल सपहा से कसया अपरी बाइक से जा रहे थे। मथौली गेट के समीप गांधी चौक से तेज गति से आ रहे बाइक सवार आरिफ (19) पुत्र नूरुल होदा तथा सैफ अली (21) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी लाला गुरवलिया जोकवा थाना तुर्कपट्टी की बाइक से आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार प्रियेश बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कसया सीएचसी भेजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें