फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश

Tue, 02 May 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बनकटा बाजार क्षेत्र में देर शाम को तेज हवा और बारिश होने से सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
सोमवार की शाम आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि, आवागमन हुआ बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। क्षेत्र के नारायणपुर कोठी, खनुआ नदी, दुलदुलिया चौराहा और बिनटोलिया समेत आस-पास के इलाकों में सोमवार की शाम करीब पांच बजे आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस समय चली आंधी से कई पेड़ और बिजली के तार-पोल सड़क पर गिर गए। इससे इन रास्तों पर आवागमन बाधित हो गया है।

सोमवार की शाम करीब पांच बजे आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने लगी। उस समय कई लोग बाजार करने के लिए निकले थे। ओलावृष्टि और बारिश से बचने के लिए लोग आस-पास की दुकानों और घरों में छिपते दिखे। तेज आंधी के चलते कई पेड़ व उनकी टहनियां और तार-पोल टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे बघौचघाट मार्ग पर कई घंटे आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनटोलिया निवासी लुटन प्रसाद ने बताया कि दुलदुलिया चौराहे पर फल की दुकान किए हैं। शाम को आई तेज आंधी से दुकान के पास नीम का पेड़ उखड़कर उनकी दुकान पर गिर पड़ा। इससे दुकान के साथ पास में खड़ी उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। वहां खड़े लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए। इसी तरह बनकटा बाजार, शेरपुर बड़हरा, कोइलसवा बुजुर्ग, नारायनपुर कोठी, बाधुचौरह, चौरा खास, बेलवा आलम दास आदि गांवों में आंधी और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें