फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Thu, 11 May 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव के एक व्यक्ति के साथ बालू लाने गया था किशोर, खनन स्थल पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर/जटहां बाजार। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में बुधवार की भोर में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 15 वर्षीय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
कटाई भरपुरवा गांव में बड़ी गंडक नदी में अवैध बालू खनन होता है। बुधवार की सुबह करीब चार बजे अवैध बालू खनन हो रहा था। गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर-ट्राली पर बालू लाद दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली, जब वहां से निकली, तभी अमिरुल्लाह का 14 वर्षीय लड़का फैजान उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे कोटवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। वहां उसकी हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन फैजान को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए। घरवाले इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। दोपहर बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार कर दिए। मृतक के पिता अमीरुल्लाह का कहना था कि जो होना था, वह तो हो गया। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि इस मामले में परिवार के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। परिजन पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें