संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआं मिश्रौली ढाला से करीब पांच सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर बुधवार की भोर में एक 40 वर्षीय युवक का शव बुधवार के भोर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
बुधवार की भोर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखकर किसी ने सिधुआ चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बाबूराम, कास्टेबल अमित वर्मा, देवीदीन सिंह और आरपीएफ शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। संवाद