फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेत में घायल मिला सारस

Thu, 04 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली बाजार। झांगा बाजार के पास एक सारस को घायल अवस्था में पड़े देखकर लोगों ने गांव में सूचना दी। उसके बाद पशुपालन को बताया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी की देखरेख में सारस का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मोतीचक विकास खंड के झांगा बाजार गांव के पास खेत में मंगलवार की देर शाम एक सारस पक्षी अज्ञात कारण से घायल पड़ा था। इसकी जानकारी किसी ने वन विभाग को दी। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचकर घायल सारस पक्षी का इलाज कराने के लिए अकटहां स्थित पौधशाला ले आए। इलाज के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी।
पशुधन प्रसार अधिकारी विनय कुमार अकटहां पौधशाला पहुंचे और उसका इलाज किया गया। हाटा के रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को एक सारस पक्षी घायल हो गया था। उसका इलाज अकटहां पौधशाला में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें