संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तुर्कडीहा ईंट भट्ठे के पास रविवार को हुई दो बाइकों की टक्कर में घायल एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में ही शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा निवासी महबल्ली (65) रविवार को बाइक पर पीछे बैठकर कहीं जा रहे थे। अभी गांव के ईंट भट्ठे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजवा दिया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की रात महबल्ली की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।