संवाद न्यूज ऐंसी खड्डा। नेबुआ मार्ग स्थित बघवा इनार के पास सोमवार को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बच्चा समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को तुर्कहां सीएचसी भेजवाया, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने एक को मेडिकल कॉलेज और तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार की दोपहर करीब दो बजे खड्डा-नेबुआ मार्ग पर खड्डा कस्बा निवासी संजय गुप्ता (42) पत्नी सरिता (40) और सात वर्षीय राज को बाइक से लेकर कहीं जा रहे थे। अभी बघवा इनार नामक स्थान से आगे बढ़े ही थे कि सामने से मां आयशा (56) को बाइक से लेकर आ रहे हसमुल अली (23) की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से तर्कुहां सीएचसी भेजवाया, जहां राज को हल्की चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। इसके अलावा संजय गुप्ता की हालत गंभीर देख कर मेडिकल कॉलेज और अन्य तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।