फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभिमुखीकरण कार्यशाला में योजनाओं की दी जानकारी

Sat, 18 Apr 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर में आयोजित नारी श​क्ति बंधन कार्यक्रम में उप​स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्रि जायस - फोटो : 1
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहा, महिला कल्याण व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं से जुड़े लाभकारी योजनाओं जैसे: निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, एनआएलएम के तहत लखपति दीदी योजना, बीसी सखी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,पूरक पोषाहार, गोदभराई की जानकारी दी गई। इसके अलावा घरेलू हिंसा के विरूद्ध प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किए गए टोल फ्री नंबरों 181, 1090 व 112 के बारे में जानकारी सहित उसके सही प्रयोग के तरीकों को साझा किया गया। मौके पर डीडीओ अरुण कुमार पांडेय, डीपीओ ए.के.दूबे सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें