पडरौना। उदित नारायण पीजी कार्यकर्ता के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सख्त दिवसीय शिविर का आज चौथा दिन रहा। रोज की तरह बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभातफेरी एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सड़क सुरक्षा विषय पर शिविर में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के माध्यम से सड़क पर निकलकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के लोगों को उनके इस गलती का एहसास कराते हुए उन्हें हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने की नसीहत भी दी। मुख्य अतिथि उदित नारायण पीजी कॉलेज के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रदीप कुमार सिंह सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी एवं उसे पालन करने के लिए प्रेरित किया । इसके लिए छात्र छात्राओं को सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। तत्पश्चात डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने इस अवसर पर छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि वे वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा कानून का पालन करें।साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें ताकि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कमी की जा सके।