फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेपुआ मछली के बारे में ली जानकारी

Fri, 12 Dec 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। प्रदेश के मत्स्य विभाग ने चेपुआ मछली की ब्रीडिंग की दिशा में एक बार फिर ठोस पहल शुरू कर दी है। वर्ल्ड फिश सीरीज के विशेषज्ञों की टीम ने प्रदेश के ज्वाइंट डायरेक्टर मत्स्य बृजेश कुमार के नेतृत्व में पनियहवा स्थित गंडक नदी क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। टीम ने चेपुआ मछली के प्राकृतिक आवास, शिकार पद्धति, स्थानीय मछुआरों से पकड़ और बाजार में बिक्री की पूरी श्रृंखला की बारीकी से जानकारी जुटाई। विशेषज्ञों ने मौके पर ही चेपुआ मछली का भौतिक सत्यापन भी किया। कुशीनगर जिले के मत्स्य निरीक्षक लालबहादुर ने बताया कि वर्ल्ड फिश सीरीज के विशेषज्ञ अरुण पड़ीयार, ज्वाइंट डायरेक्टर बृजेश कुमार तथा उप निदेशक मत्स्य गोरखपुर अनिल कुमार के नेतृत्व में यह सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें