पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक हुई। इसमें राइस मिलर्स की समस्याएं सुनकर उसके निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने भरोसा दिया। राइस मिलर्स की तरफ से एफएके की प्राप्ति एवं प्रक्रिया में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों की जानकारी दी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि प्रशासन राइस मिलर्स के हितों एवं क्रय-प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।