फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईवीएम में वोट डालने की दी जानकारी

Thu, 08 Feb 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। इसमें नोडल अधिकारी ने लोगों को वोट डालने की जानकारी दी। नोडल अधिकारी नूर आलम ने बताया कि मतदाता जागरूकता कि लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। कुछ राजनैतिक दल के लोगों की ओर से ईवीएम के विरुद्ध भ्रम फैलाने को लेकर आम जन को जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

0

चक मार्ग का सीमांकन



कसया। क्षेत्र के नरकटिया में बुधवार को राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में चकमार्ग का सीमांकन किया। गांव के अनुपम कुमार ने समाधान दिवस में चकमार्ग के सीमांकन के लिए शिकायती पत्र दिया था।

इसका संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में समाधान के लिए टीम गठित किया था। सीमांकन के लिए गठित हुई टीम ने सीमांकन किया गया। जिसमें लगी फसल को ग्राम प्रधान द्वारा खाली कराने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, लेखपाल श्रीनिवास सिंह, सुनील कुशवाहा, रतन मंजरी गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी सुनील मणि, प्रधान प्रतिनिधि विवेकानंद दुबे, हलका इंचार्ज जियालाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें