फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समाज के लिए आदर्श है श्रीराम का जीवन चरित्र

Thu, 08 Feb 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र समाज के लोगों के लिए आदर्श है। वे अपने उत्कृष्ट आचरण के बदौलत सबके प्यारे व दुलारे बन जाते हैं। समाज के लोगों को उनके जीवन चरित्र का अनुकरण करना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें कथा वाचक प्रियंका द्विवेदी ने कही। वे बुधवार को क्षेत्र के बड़हरा स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में रामकथा सुना रहीं थी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श व उदात्त चरित्र सबके लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान आयोजकों की तरफ से श्रीराम, हनुमान और महादेव की झांकी प्रस्तुत की।
इस दौरान पृथ्वीपाल सिंह, प्रमोद सिंह, रामजी कुशवाहा, तेजप्रताप सिंह मुन्ना, नन्दलाल विद्रोही, मनोज सिंह, उमेश सिंह, अनिल सिंह, विजय कुशवाहा, दीनदयाल कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह, महातम सिंह, संतोष सिंह, सुभावती, प्रभावती देवी, उमा देवी, पार्वती देवी, गीता सिंह, मीना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें