फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डाक सेवाओं के बारे में दी जानकारी

Mon, 07 Oct 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। एसबीएस पीजी कॉलेज के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से गोष्ठी हुई। डाक सेवाओं के समर्थन विषय पर चर्चा हुई। डाक विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. ज्योत्सना पांडेय ने कहा कि भारत में 1727 में कोलकाता में प्रथम डाकघर की स्थापना हुई। 1854 में डाक अधिनियम के अस्तित्व सहित यह पूर्णरूप से अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा की पत्र लेखन साहित्यिक लेखन की प्रथम शुरुआत है। उन्होंने डाक विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी को कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुकेश पांडेय, डाॅ. केसी चौरसिया, डाॅ. शाश्वत चंदेल, डाॅ. प्रशांत बौद्ध आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ.महात्मा प्रवण चतुर्वेदी और संचालन डाॅ. श्रवण कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ.गोपाल पांडेय, डाॅ. रवि प्रकाश, डाॅ. गिरिजेश गौड़, डाॅ. गिरिजेश मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, अरुणेश शुक्ला, देवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें