रामकोला। क्षेत्र के पगार गांव में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बीडीओ ने गांव के लोगों को पीएम आवास योजना के संबंध में सरकार के नए नियमों के बारे में बताया।
बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि पीएम आवास योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें, इसके लिए केंद्र सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत गांव के प्रत्येक परिवार को आवास आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना के तहत वंचित न रहे, इसके लिए ब्लाॅक अधिकारियों की अगुवाई में टीम गठित कर आवेदनों की जांच कराई जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी जियाउल रहमान, रमाशंकर शुक्ला, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।