फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल में ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रामकोला ब्लॉक के परवरपार गांव स्थित पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्राम पंचायत के प्रशासक राजेश राव ने की। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी वशिष्ठ कुशवाहा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के तहत शाम को पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आरआरसी, आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य सरकारी भवनों पर दीप जलाए गए। ग्रामीणों से अभियान में सहभागिता करने और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं व अभियान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। पंचायत सचिव प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, वीबीजी रामजी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशासक राजेश राव ने भी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान सुग्रीव पटेल, सुधीर राव, जमींदार, बृक्षा गुप्ता, संजय प्रसाद, भगरू गोड़, हरी गुप्त, प्रमिला गुप्ता, कमला, बासमती देवी, राधा, अर्चना देवी, रोजगार सेवक शिवकली देवी, सुभाष प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें