मथौली। मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव के पंचायत परिसर में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प-2026 अभियान के तहत जनसुनवाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनींग्राम पंचायत अरकपुर के पंचायत भवन परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बीडीओ श्वेता मिश्रा ने लोगों को पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि आदि की जानकारी दी।