फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल में लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Sun, 28 Jan 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के बतरौली बाजार में शनिवार को चौपाल लगा। इसमें लोगों को भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की राजनीति करती है। गांव से लेकर शहर तक हर दिन सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। कसया के गोपालगढ़, पडरौना में ओवरब्रिज और अंडरपास जैसे तमाम विकास के कार्य तेजी से हो रहा है। इसके बाद सांसद ने सखवनिया, शिवराजपुर और शिवपुर गांव में भ्रमण कर लोगों की शिकायतें सुनी और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल की अध्यक्षता शिव मोहन प्रसाद व संचालन गोलू सिंह ने किया। इस दौरान पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल, रधई यादव, दिनेश तिवारी, शशिभूषण मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ चिंटू, रामचंद्र कुशवाहा, निखिल उपाध्याय, सूरज तिवारी, नूतन दुबे, राजकुमार गिरी, डॉ. पीके विश्वास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें