फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 213 विद्यालयों के शिक्षकों का जारी हुआ वेतन

Sun, 28 Jan 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीबीटी के तहत दस से अधिक बच्चों का अधार नाट वेरिफाई, आधार अनुपलब्ध और नाट सीडेड होने पर बीएसए ने 213 विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन रोक दिया था। शिक्षक संगठनों के अनुरोध पर बीएसए ने शनिवार को एक सप्ताह के भीतर संबंधित कार्यों को पूरा करने की हिदायत पर वेतन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि डीबीटी के तहत सर्वाधिक पेंडेंसी वाले 213 विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का वेतन और अनुदेशक व शिक्षामित्रों का मानदेय जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि वे संबंधित विभागीय कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें