फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में कृषि निवेश मेला को संबोधित करते गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला
कप्तानगंज। ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को कृषि, उद्यान और पशुपालन आदि के क्षेत्र में सरकारी की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि भारत देश कृषि और ऋषियों के नाम से जाना जाता है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई जनलोक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कृषि व्यवस्था जब तक सुदृढ़ नहीं होगी, देश का विकास संभव नहीं है। बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन के तहत गेहूं, तिलहन और दलहन के बीज और कृषि यंत्रीकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आनंद मिश्रा, अशोक चौरसिया, प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, दामोदर सिंह, हेमंत कुमार, विजय कन्नौजिया, रानू अग्रहरि, आनंद रौनियार, राणा प्रताप सिंह और अभिनव सिंह थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें