फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

दुदर्हीं(कुशीनगर)। क्षेत्र के बांसगांव के रसीद टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया। इसमें लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के बाद 18 वर्ष से अधिक के लोगों से कोरोनारोधी टीका लगवाने की अपील की गई।
सीडीओ अनुज मलिक ने कहा कि मुसहर समेत सभी 18 वर्ष से अधिक के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाना चाहिए। इसका स्वास्थ्य पर किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने सुनीता मुसहर, सोनवा देवी, दुलारी देवी की गोद भराई की। ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र शाही ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ शौचालयों, राज्य वित्त से कराए गए नाली खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन आदि की जानकारी दी। चौपाल को संबोधित कर एडीओ समाज कल्याण विजय राय, डीपीओ शशि कुमार सिंह आदि ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल का संचालन बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीडी आरपी भगत, प्रधान नैतुन नेशा, जैनूददीन अंसारी, एडीओ पंचायत रामबिलास गोंड़, एडीओ कृषि ओमप्रकाश सिंह, सीडीपीओ शांति पांडेय, एपीओ अरविंद कुमार सिंह, टीए सतेंद्र यादव, रंजन मिश्रा, लालबाबू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें