जौरा बाजार। क्षेत्र के गांव बेइली बकुलहर गांव में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल लगी। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
भाजपा नेता सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो सके। इसके लिए कई योजनाओं संचालित कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। सभी सरकारी योजनाएं लाभार्थी तक सीधे पहुंच रही है। उन्होंने पीएम किसान, आयुष्मान योजना, जनधन, उज्ज्वला समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगा, जिसमें 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टरों ने उन्हें जरूरत के मुताबिक दवाएं दी और स्वस्थ रहने के उपाय बताए।
इस दौरान अरविंद कुमार, श्वेता सिंह, उर्मिला देवी, रेखा सिंह, लेखपाल सन्नी गुप्ता, ग्राम प्रधान रामभरोसा कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, जयश्री प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद