फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स में कॅरिअर की दी जानकारी

Sun, 12 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में भौतिकी विभाग की तरफ से एसपीआई और आप्टिका स्टूेंडेंट्स चैप्टर आईआईटी बीएचयू के सहयोग से एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स के क्षेत्र में वैज्ञानिक अध्ययन और उसके अनुप्रयोगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सौरव चंद्रा ने ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स में कॅरिअर बनाने और रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों की मदद और ग्रांट के बारे में जानकारी दी।
मोहित राठौर ने प्रकाश के प्रयोगों का लाइव प्रदर्शन किया, जबकि प्रतीक अग्रवाल ने ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स के आधारभूत सिद्धांतों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने की। अंत में अतिथियों के प्रति भौतिक विभाग के अध्यक्ष प्रो. इंद्रजीत मिश्र ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. एच.एस. पांडेय, प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्र, प्रो. ज्ञान प्रकाश मंगलम, प्रो.अनुज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें