पकवा इनार। नगर पालिका की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया। बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर रैली निकाल कर दुकानदारों को कपड़े और जूट निर्मित बैग दिए गए।
चेयरमैन किरन जायसवाल व प्रतिनिधि राकेश जायसवाल की अगुवाई में प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान 2.0 के तहत बुद्धा घाट स्थित मियावाक़ी/वेस्ट टू वंडर पार्क में पौधरोपण कर प्लास्टिक मुक्त नगर, स्वच्छ नगर का संदेश देते हुए मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई। चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि प्लास्टिक के अंधाधुंध प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है। थैला बैंक, प्लास्टिक फ्री जोन, एनजीओ/सीएसओ, कार्यशाला, हस्ताक्षर अभियान, प्लास्टिक वैन, स्वच्छ सारथी क्लब मैनेजमेंट, सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जानकारी दी। संचालन स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी ने किया।
इस दौरान केशव सिंह, राजेश मद्धेशिया, अमरनाथ जायसवाल, दुर्गेश विश्वकर्मा, विनय कुमार राव, विजेंदर कुमार उर्फ भगत सिंह, कमलावती देवी, सुभावती देवी, केशव सिंह, मनीष मिश्रा, विनय कुमार गौतम, मीरा देवी, गिरिजेश सिंह, अजय शमशाद अंसारी, सब्बीर अंसारी, शमशुल, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।