फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: म्यांमार में फंसे युवकों तक पहुंचे भारतीय राजनयिक वापसी की बढ़ी उम्मीद

Wed, 27 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। म्यांमार में फंसे कुशीनगर और बिहार के तीन युवकों मोहम्मद उस्मान अंसारी, मोहम्मद हसन रजा और अनुरंजन कुमार की वापसी की कवायद तेज हो गई है। मामला अब विदेश मंत्रालय होते हुए म्यांमार में भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है। म्यांमार स्थित भारतीय एंबेसी के कॉन्सुलेट जनरल ने युवकों से संपर्क कर उनकी लोकेशन और हालात की जानकारी ली है।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय की ओर से प्रवासी भारतीय मदद समूह निस्वार्थ के उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव को बताया गया कि युवक जिस क्षेत्र में फंसे हैं, वहां म्यांमार सेना की गतिविधियां देखी गई हैं। म्यांमार सरकार के सहयोग से युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं युवकों ने व्हाट्सएप पर वॉयस नोट भेजकर बताया कि जब से दूतावास ने संपर्क साधा है वतन वापसी की उम्मीद जग गई है।
उस्मान ने बताया कि विदेश सेवा के एक वरिष्ठ राजनयिक कॉन्सुलेट जनरल ने बात है। कॉन्सुलेट जनरल के संपर्क में आने के बाद अब भारतीय दूतावास तीनों की पूरी जानकारी जुटाने, उनकी सटीक लोकेशन की पुष्टि करने और स्थानीय प्रशासन व सरकार के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षित रेस्क्यू प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुट गया है। युवकों के पासपोर्ट, वीजा और कानूनी स्थिति से जुड़े पहलुओं पर भी काम किया जा रहा है ताकि सुरक्षित स्वदेश वापस हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें