फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय आभा गुप्ता बनीं चेयरमैन 

Sat, 02 Dec 2017 12:25 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
समर्थ्क और पुलिस - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज। तमाम कयासों को उलटते हुए निर्दलीय आभा गुप्ता कप्तानगंज नगर पंचायत की नई चेयरमैन बन गई हैं। इन्होंने निर्दलीय मोहम्मद नासीर को 899 वोट से हराया। यहां सपा तीसरे व भाजपा पांचवें स्थान पर रही। कांग्रेस और बसपा उम्मीदवार कहीं लड़ाई में नजर भी नहीं आए।
विज्ञापन


नगर पंचायत कप्तानगंज में अध्यक्ष पद के कुल 10 उम्मीदवार थे। शुक्रवार को हुई मतगणना में निर्दलीय आभा गुप्ता को 3724 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय मोहम्मद नासिर को 2825 मत और तीसरे नंबर पर रहे सपा के माधव सिंह को 2040 वोट मिला। भाजपा से बगावत कर निर्दल उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े हरेराम गुप्ता को 1538 मत मिले। भाजपा उम्मीदवार रामप्रताप को 1282 मतों के साथ पांचवें नंबर पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के रामकिशुन को महज 145 वोट और बसपा के दिनेश को 165 मतों से ही संतोष करना पड़ा। एआईएमआईएम के जुबैर अली को 246 मत, छोटेलाल को 237 मत और निर्दलीय रामलखन को 83 वोट मिले। इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। परंतु इस बार पार्टी यहां मुख्य लड़ाई से भी बाहर हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें