फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आज धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

- सुबह छह बजे धर्मस्थलों पर होगी प्रार्थना सभा, साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गणतंत्र दिवस बृहस्पतिवार को जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रात:काल धर्मस्थलों पर प्रार्थना सभा तथा साढ़े आठ बजे सरकारी दफ्तरों पर ध्वजारोहण होगा। इस दिन कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइंस तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह दस बजे विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
प्रात: छह बजे एकता, अखंडता, समृद्धि एवं सर्वधर्म सद्भाव के लिए सभी मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारा और गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा होगी। इसकी जिम्मेदारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सभी एडीओ पंचायत को दी गई है।
विज्ञापन

प्रात: 08:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण के बाद वहां पौधरोपण किया जाएगा। पौधे उपलब्ध कराने का दायित्व वन विभाग को सौंपा गया है। इसके बाद 09:30 बजे पुलिस लाइंस में पुलिस परेड एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। 10:00 बजे सभी शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण होगा। उसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
एसडीएम तथा तहसीलदार 11:00 बजे अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे। इसके बाद सभी एसडीएम दोपहर 02:00 बजे से अपने क्षेत्र के शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन

पडरौना नगरपालिका की तरफ से शहर एवं जनपद मुख्यालय पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। यही जिम्मेदारी जनपद के अन्य टाउनएरिया में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए वहां के ईओ को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें