फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सावन में हरी चूड़ी और साड़ियों की बढ़ी मांग

Fri, 31 Jul 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कॉस्मेटिक की दुकान पर चूड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। सावन का महीना शुरू होते ही बाजार हरे रंग से सराबोर हो गया है। शिवभक्तों और सुहागिन महिलाओं की वजह से हरी चूड़ियां, हरी साड़ियां और हरे रंग की शृंगार सामग्री की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों को इस बार सावन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानों में विशेष काउंटर सजाए गए हैं।
विज्ञापन

सावन में भगवान शिव की पूजा और सुहागिन महिलाओं के लिए हरे रंग का विशेष महत्व है। इसी वजह से कांच, प्लास्टिक और मेटल की हरी चूड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड है। चार दर्जन से 12 दर्जन तक के सेट 80 से 500 रुपये तक बिक रहे हैं।
बंदेज, लहरिया और चिकनकारी वाली हरी साड़ियां भी बाजार में आई हैं। इसकी कीमत 600 से 3000 रुपये तक है। वहीं, हरी मेहंदी, हरे कंगन, हरी बिंदी और हरे झुमके भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिसे महिलाएं शृंगार के लिए खरीद रही हैं।
विज्ञापन

पूजन सामग्री की दुकानों पर बेलपत्र, धतूरा, रुद्राक्ष माला और शिवलिंग पर चढ़ाने वाली हरी चुनरी भी मंगा ली गई है। चूड़ी व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि सावन शुरू होने से पहले ही नई डिजाइन की चूड़ियां मंगा ली गई हैं। इस समय रोजाना 100-200 महिलाएं चूड़ियां खरीदने आ रही हैं। सावन माह में खरीदार बढ़ेंगे। इस बार डिजाइनर और ब्राइडल हरी चूड़ियों की मांग ज्यादा है। साड़ी व्यापारी अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि इस बार स्पेशल सावन कलेक्शन मंगवाया है। हरी और मैरून कॉम्बिनेशन वाली साड़ियां हाथों-हाथ बिक रही हैं। महिलाओं के साथ-साथ मंदिर जाने वाली लड़कियां भी खरीदारी कर रही हैं।
सावन के चार सोमवार और नागपंचमी तक बाजार में दो से तीन करोड़ रुपये तक के कारोबार की संभावना है। ऑनलाइन डिलीवरी और होम सर्विस देने वाले दुकानदारों को भी ऑर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें