तमकुहीरोड। पटेल नगर व आजाद नगर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली निगम ने 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया है। सोमवार को इसे चालू कर दिया गया। लोगों का कहना है कि इससे उन्हें अनावश्यक ट्रीपिंग और लो वोल्टेज की समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
बिजली विभाग भी बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने की तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत विभाग ने बिजनेस प्लान योजना 2023-2024 के तहत साढ़े आठ की लागत वाली 250 केवीए के एक ट्रांसफार्मर की सौगात पटेल नगर और आजाद नगर के बिजली उपभोक्ताओं को दी है। यह ट्रांसफार्मर सोमवार को रेलवे के पश्चिमी समपार फाटक के पास लगा कर चालू कर दिया गया है। इसमें पटेल नगर व आजाद नगर दोनों मोहल्लों के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार यादव,सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार मल्ल, अवर अभियंता अवधेश कुमार, सभासद लव जायसवाल व संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद