फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद व्यापारी के कई लॉकर सील, नकदी भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के बाद व्यापारी के कई लॉकर सील, नकदी भी जब्त
विज्ञापन

- अभिलेख विश्लेषण के लिए साथ लेकर वापस लौट गई आयकर टीम
- अब व्यापारी को सम्मन जारी कर होगा जवाब सवाल
- पडरौना नगर के एक व्यापारी के यहां बुधवार से आयकर टीम कर रही थी छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शहर के एक बड़े व्यापारी के घर व ऑफिस में पिछले तीन दिनों से चल रही छानबीन शुक्रवार की देर रात पूरी हो गई। आयकर टीम यहां से तमाम अभिलेख भी विश्लेषण के लिए अपने साथ लेकर वापस लौटी है। इनकी छानबीन के बाद व्यापारी को सम्मन जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
बताया जा रहा है कि आयकर टीम ने व्यापारी के कई बैंक लॉकर को सील करा दिया है इसके अलावा घर व ऑफिस में मिली नकदी को भी जब्त किया गया है। हालांकि जब्त की गई धनराशि का अधिकारिक विवरण अभी नहीं मिल पा रहा है। अभी इस मामले में व्यापारी का भी पक्ष नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर के एक व्यापारी व उनके पुत्रों का गोरखपुर समेत देश के कई बड़े शहरों में अलग-अलग कारोबार है। गत्ता फैक्ट्री, सीमेंट फैक्ट्री, माल ढुलाई समेत कई कारोबार से जुड़े इस व्यापारी के घर बुधवार की सुबह आयकर की दो टीमें पहुंची थीं। आयकर की एक टीम ने घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाकर अभिलेखों को अपने कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की। इसके अलावा दूसरी टीम ने व्यापारी के ऑफिस पहुंचकर अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। घर व ऑफिस में अभिलेखों की छानबीन करने में ही इस टीम को तीन दिन व तीन रात का वक्त गुजर गया।
विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि शुक्रवार की रात में करीब एक बजे जांच पूरी कर टीम वापस लौट गई। टीम अपने साथ व्यापारी के कारोबार से संबंधित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों को सील करके अपने साथ ले गई है। अब इसका ऑफिस में अन्य रिकार्ड के साथ विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद ही टीम अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को देगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर टीम ने इस व्यापारी के कई बैंक लॉकरों को भी सील किया है। इसके अलावा घर व दुकान से नकदी भी जब्त की गई है। हालांकि कितनी नकदी जब्त हुई है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस जांच टीम में आयकर अधिकारी रवि कुमार मेहता व राममूरत के अलावा आयकर निरीक्षक आरके निषाद, दुर्गेश कुमार, अंगद गुप्ता, कमलावती यादव सीनियर टीए गौरव अग्रहरि हिमांशु आदि शामिल थे। जांच टीम ने अपनी कार्रवाई से संबंधित कोई जानकारी देने से अभी मना किया है। हालांकि आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभिलेखों के विश्लेषण के बाद व्यापारी को सम्मन जारी करके जवाब तलब होगा। इसके बाद वरिष्ठ अफसरों के निर्देशानुसार अन्य कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें