आयकर विभाग ने की जांच, मची रही खलबली
पडरौना। नगर के सुभाष चौक स्थित एक प्रतिष्ठान में आयकर विभाग की तरफ से बुुधवार को जांच-पड़ताल की गई। यह टीम गोरखपुर से आई थी। इसे लेकर आस-पास के व्यवसायियों में खलबली मची रही।
पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित ट्रांसपोर्ट के एक व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर गोरखपुर से आई आयकर विभाग की टीम पहुंची। साथ आए सुरक्षाकर्मी बाहर ही खड़े रहे। अंदर जाकर इस टीम ने फाइलों आदि की जांच की। कुछ देर जांच पड़ताल करने के बाद टीम वापस लौट गई।
अपनी इस जांच के बारे में टीम के सदस्यों ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। हालांकि इस जांच से आस-पास के व्यवसायियों में खलबली मची रही।