उत्कृष्ट कार्य के लिए दो कर्मी समेत चार सीएम के हाथों सम्मानित
विज्ञापन
पडरौना। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के चार लोगों को सीएम ने लखनऊ के लोकभवन सभागार में समारोह पूर्वक सम्मानित किया। इनमें एक प्रभारी चिकित्साधिकारी, शिक्षक, ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।
वर्ष 2018 में दस्तक अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शेष कुमार विश्वकर्मा को ब्लॉक टॉस्कफोर्स के सक्त्रिस्य संचालन, प्रशिक्षण, क्षेत्र में बुखार की ट्रैकिंग, ब्लॉक के इंसेफेलाइटिस ट्रिटमेंट सेंटर में जांच एवं उपचार सेवाओं को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है। शिक्षक अनिल मिश्रा को जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्रों की रैली निकलवाने, सफाई पर जोर देने आदि के लिए सम्मानित किया गया है। रामकोला क्षेत्र के कुस्महा की ग्राम प्रधान विमला सिंह को महिलाओं को जागरूक करने तथा चंदरपुर गांव के मगलहां टोला की आशा कार्यकर्ता शीला कुशवाहा को लोगों को बीमारियों से बचाव व स्वच्छता के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को पुरस्कृत किया गया है। सभी को सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह और आनंद त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।