कसया। नगरपालिका परिषद के वार्ड नं 15 वीर सावरकर नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के प्रथम दिन वृंदावन धाम से आए कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का विस्तृत वर्णन किया।
उन्होंने आत्मदेव नामक ब्राह्मण के दोनों पुत्रों गोकर्ण एवं धुंधकारी का वर्णन करते धुंधकारी के उद्धार का प्रसंग श्रोतागण को सुनाया। यह भौतिक संसार माया से लिप्त होते हुए भी मानव जीवन के लिए मुक्ति प्राप्त का श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से चौरासी लाख योनियों से और आवागमन के चक्कर से मुक्ति प्राप्त करने का सुगम एवं सरल माध्यम है। इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि, सेवानिवृत्त प्रवक्ता मधुसूदन मिश्र, पंडित दिनेश त्रिपाठी, ब्रदीनाथ पांडेय माैजूद रहे।