बनकटा बाजार। क्षेत्र के चैनपुर गांव में 45 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आरसीसी सड़क का रविवार को विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं से कोई गांव और टोला वंचित नहीं रहेगा।
जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के विकास पर जोर दे रही है। इस दौरान विनय तिवारी, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, चंद्रप्रकाश यादव, रामवृक्ष गिरी, विकास पांडेय, राणा प्रताप सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्रा ने की और संचालन प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने किया। ओंकार सिंह व योगेंद्र सिंह कुशवाहा ने आभार ज्ञापित किया। डॉ. डीएन कुशवाहा, मनीष तिवारी, जेई संतोष कुमार, रोहित, अंकित, बसंत लाल, दीपक, रंजीत, अमन आदि मौजूद रहे। संवाद