पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में नवनिर्मित गुरु भदंत चंद्र मणि पालि भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि म्यांमार के राजदूत उ जो ऊ ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कालेज सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया व प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र समेत म्यांमार, मलेशिया व कोरिया के विशिष्ट जन मौजूद रहे।
राजदूत उ जो ऊ ने कहा कि म्यांमार का कुशीनगर से प्रगाढ़ संबंध है। यह सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है। म्यांमार की ओर से कुशीनगर में विकास को लेकर हमेशा योगदान दिया जाता जा रहा है। यह सब भदंत ज्ञानेश्वर के आशीर्वाद से संभव होता रहा है।
अध्यक्षता कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष व अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर ने कहा कि नवनिर्मित पालि भवन तीन मंजिला होगा। इसमें पालि बीए एलएलबी समेत अन्य भाषाई पढ़ाई होगी। आगंतुकों का स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने किया। संचालन टीके राय ने किया।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर केपी सिंह, प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल, प्रोफेसर रामभूषण मिश्र, प्रोफेसर राजेश सिंह, प्रोफेसर गौरव तिवारी, प्रोफेसर सीमा त्रिपाठी, कृष्ण कुमार जायसवाल, रामनवल, डाॅ.सत्येंद्र गौतम, वाहिद अली, प्रोफेसर महबूब आलम, डाॅ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डाॅ. रीना मालवीय आदि मौजूद थे।ॉ