कप्तानगंज। ग्राम सभा पिपरा माफी में 16 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बने मनरेगा पार्क का लोकार्पण पूर्व विधायक और गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। उन्होंने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश की योगी और देश की मोदी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। संवाद