रामकोला थाने में दर्ज था केस, जिले में दर्ज है 15 मुकदमेंं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पडरौना रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जिले के विभिन्न थानों में बदमाश पर 12 केस दर्ज है। पुलिस का दावा है कि गोपालगंज जिले के कई मुकदमों में वांछित है।
छोटेराजा आलम पुत्र मो. हफिज गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव निवासी छोटेराजा आलम पर रामकोला थाने में 68 पेटी देसी शराब, सात मोबाइल फोन, सागौन का 19 पेड़ चोरी करने का केस दर्ज था। इसके अलावा कसया, पडरौना और विशुनपुरा थाने में करीब 12 मुकदमे पुलिस ने दर्ज किया है। गोपालगंज जिले में भी चोरी और लूट का मुकदमा बदमाश पर दर्ज है।
एसपी धवल जायसवाल ने बदमाश पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। पु़लिस ने रेलवे स्टेशन से दबोचा। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।