संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर एक बिचौलिए को पकड़कर अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी। उसे पकड़ कर अधिवक्ता पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मौका पाकर वह वहां से भाग गया।
बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र का वह बिचौलिया जमीन की खरीद-बिक्री में बिना उचित कारण के आपत्ति डाल कर ख़ारिज-दाखिल को प्रभावित करता है। इसके बाद वह बिचौलिया कश्तकारों को डरा-धमका कर और आपत्ति ख़त्म करने के नाम पर मोटी रकम वसूलता है।
अधिवक्ताओं ने बताया कि वह कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। शुक्रवार की दोपहर तहसील पहुंचे बिचौलिए को अधिवक्ताओं ने पकड़कर पिटाई की।
इस संबंध में तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया कि तहसील में किसी भी बिचौलिया का प्रवेश वर्जित है। यदि कोई पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।