फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक नदी में नाव पलटी, बाल-बाल बचे विधायक

Wed, 27 Dec 2017 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
निकाले गए लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कुश्‍ाीनगर के जवही दयाल गांव में सोमवार की रात पंपिंगसेटयुक्त नाव का डीजल खत्म हो जाने से बड़ी गंडक नदी में फंसे  लोगों की सूचना पर उनकी मदद के लिए अपने दो सहयोगियों के लिए नाव से गए कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू की नाव भी पलट गई। संयोग था कि पानी ज्यादा गहरा नहीं था, जिससे विधायक सहित अन्य लोग डूबने से बच गए। दूसरी नाव भेजे जाने पर देर रात विधायक सहित अन्य लोग सकुशल बाहर आए।
विज्ञापन


विधायक अजय कुमार लल्लू के मुताबिक सोमवार को जवहीदयाल गांव के चैनपट्टी में रहने वाले करीब सौ लोग बड़ी नाव से बड़ी गंडक के उस पार अपने खेतों में काम करने गए थे। रात में वापस लौटते समय उनकी पंपिंगसेटयुक्त नाव डीजल खत्म हो जाने के कारण बालू के सिल्ट में फंस गई। इसकी सूचना मिलने पर रात में वह गैलन में डीजल लेकर बिगू साहनी तथा एक अन्य सहयोगी के साथ छोटी नाव से वहां पहुंचे। इंजन में डीजल डालने के बाद गांववालों को किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाला गया।

विधायक ने बताया कि बाद में भेजी गई एक अन्य छोटी नाव से वह अपने सहयोगियों के साथ लौट रहे थे कि नाव पानी में पलट गई। वहां नदी की गहराई कम होने के कारण वे लोग डूबने से बचे। उन्होंने इसकी सूचना सीडीओ सहित अन्य अफसरों को दी, तब जाकर मदद के लिए पुलिस पहुंची। इसके बाद वे लोग भी सुरक्षित बाहर आ सके। विधायक ने बताया कि पानी में भीगने के कारण इस बीच ठंड से सभी लोग कांपते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें