फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामपुरपट्टी दंगल में देवतहा के नीतीश ने गोरखपुर के प्रिंस को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
110 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, दिवाली परुआ पर ऐतिहासिक मेले में सजा विशाल कुश्ती दंगल
विज्ञापन

कसया। क्षेत्र के रामपुरपट्टी गांव में करीब 110 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम है। दिवाली परुआ के अवसर पर बाबा धीरनाथ के स्थान पर लगे ऐतिहासिक मेले में सोमवार को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक में देवतहा के नीतीश ने गोरखपुर के प्रिंस को पटकनी दी।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया, विशिष्ट अतिथि नेबुआ नौरंगिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश प्रताप राव ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति की पहचान है। अखाड़ों की इस विरासत को जीवित रखते हुए नई पीढ़ी को कुश्ती से जोड़ना जरूरी है, ताकि यह पारंपरिक खेल आगे बढ़े और युवा अपनी प्रतिभा से क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें।
दंगल के रोमांचक मुकाबलों में देवतहा के नीतीश ने गोरखपुर के प्रिंस को, रामबर के सुरेंद्र ने गोरखपुर के विशाल यादव को, पतया के जाकिर ने भाटपार रानी के राजू को और महराजगंज के निखिल ने मठिया के मंजेश को पटखनी दी।
वहीं, देवतहा के अली हुसैन और गोरखपुर के गौरव, गोरखपुर के अभिषेक यादव और मठिया के सोनू तथा देवतहा के सूरज और रामबर के विशाल के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

दंगल में सुरेश यादव, रामप्यारे यादव और सुमंत पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजक राजू यादव ने अतिथियों, पहलवानों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान दीना तिवारी, डिंपल पांडेय, पिंटू तिवारी, घनश्याम यादव, नंदलाल यादव, रवि यादव, विजय यादव, संतोष यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें