मुंडेरा रतनपट्टी छठ घाट स्थल पर कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान। संवादसंवा
गुरवलिया बाजार। दुदही विकास खंड के विजयपुर दक्षिण पट्टी के पोखरा टोला में छठ के अवसर पर मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें यूपी, बिहार और दिल्ली से आए पहलवानों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमंत पूजन से हुआ। दंगल में लगभग दो दर्जन पहलवानों ने अपने अपने कला का प्रदर्शन किया। कुशीनगर के पहलवान अविनाश ने आगरा के प्रेम को, देवरिया के अखिलेश ने बलिया के जयप्रकाश को, बनारस के विशाल ने खजनी के कल्लू को, अखिलेश ने आगरा के प्रदीप को, मुकेश डीएलडब्लू ने खजनी के कल्लू को पटखनी दी। वहीं देवरिया के अंतरराष्ट्रीय पहलवान साधू यादव ने कानपुर के महेंद्र को चित किया।
इसके अलावा दर्जनों की संख्या में ऐसे भी पहलवानों के जोड़ हुए जो बराबरी पर रही। निर्णायक की भूमिका में कौशल किशोर गुप्ता एवं गिरिजेश सिंह रहे। संचालन पंकज कृष्ण शास्त्री ने किया।