पडरौना। जिला स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय सांसद खेल महोत्सव-2025 के दूसरे दिन शुक्रवार को कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की हुई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में जिले के बालक और बालिक खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाए। इसमें विजेता टीम और प्रतिभागियों को खेल महोत्सव के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई कबड्डी बालक वर्ग के खेल में सब जूनियर बालक वर्ग में पडरौना को हराकर हाटा की टीम विजेता घोषित हुई। बालक जूनियर वर्ग में हाटा की टीम विजेता व पडरौना की टीम उपविजेता, सीनियर वर्ग के फाइनल में खड्डा की टीम विजेता व कसया की टीम उपविजेता घोषित हुई। इसी तरह बालिका वर्ग की हुई कबड्डी में सब जूनियर वर्ग की फाइनल मैच में पडरौना विजेता व कप्तानगंज उपविजेता, जूनियर बालिका वर्ग में कसया की टीम विजेता व हाटा की उपविजेता, सीनियर बालिका वर्ग की फाइनल में हाटा की टीम विजेता और खड्डा की टीम उपविजेता घोषित हुई। इसके अलावा कुश्ती बालक वर्ग में सब जूनियर बालक 40 किग्रा भार वर्ग में जाहिद प्रथम, आफताब द्वितीय, रमीज अंसारी तृतीय, 45 किग्रा भार वर्ग में सिकंदर प्रथम, अंकित द्वितीय, आदित्य गोंड़ तृतीय स्थान हासिल किया। कुश्ती बालिका वर्ग में सब जूनियर बालिका 40 किग्रा भार वर्ग में अमीषा कुमारी प्रथम, आयुषी चौबे द्वितीय, मुस्कान शर्मा तृतीय, 43 किग्रा भार वर्ग में प्रतिक्षा प्रथम, साक्षी चौबे द्वितीय और 46 किग्रा भार वर्ग में अंजली गोंड़ प्रथम और मुस्कान प्रजापति द्वितीय स्थान हासिल किया।