फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई कार्यक्रमों में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली पीएचसी में बंद टीकाकरण को फिर से शुरू कराने के निर्देश
विज्ञापन

सुकरौली (कुशीनगर)। जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बृहस्पतिवार को सुकरौली ब्लॉक में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े लोगों लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुकरौली पीएचसी पर बंद पड़े कोरोना टीकाकरण को फिर से शुरू कराने का निर्देश भी प्रभारी मंत्री ने दिया।
प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे सुकरौली ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। जहां प्रभारी मंत्री ने परिसर में स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों को निरीक्षण किया। मसाला पैंकिंग, कपड़ा मास्क आदि के लगाये गए स्टालों पर मौजूद स्वयं सहायता समूह के लोगों से उन्होंने उनके कार्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें शाबाशी दी। उसके बाद ब्लॉक सभागार में स्वयं सहायता समूह, आवास, वृद्धा पेंशन, कृषि अनुदान के पांच-पांच लाभार्थियों, श्रम विभाग के छह, कन्या सुमंगला योजना के छह लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद नेहरू इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी करने की अपील की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने देवतहां सीएचसी पहुंचकर कोरोना व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान डीएम एस राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, एडीओ पंचायत रामअशीष गौतम, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष टुनटुन राव, भाजपा नेता रामानंद सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, बंटी सिंह, अमर केडिया, विपिन उपाध्याय सहित जिले के कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरियादियों से नहीं मिले मंत्री निराश लौटे फरियादी
हाटा। सुकरौली ब्लॉक में पहुंचे प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से फरियादियों को ब्लॉक के जिम्मेदारों द्वारा न मिलने देने से फरियादी काफी मायूश दिखें। सुकरौली ब्लाक के शंखापार माफी निवासी प्रभावती, सरिता देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी से संबंधित शिकायती पत्र देने के लिए हम लोग आए थे। लेकिन हम लोगों को ब्लाक के जिम्मेदारों द्वारा यह कह कर रोक दिया कि आज काफी भीड़ है। कल यह पत्र लेकर आना।
प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में चार घंटे रही बिजली गुल
सुकरौली। बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सुकरौली ब्लाक परिसर में विभिन्न कार्यक्रम, नेहरु इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और पौधरोपण कार्यक्रम के तहत करीब तीन घंटे तक रहे इस दौरान बिजली गुल रही। हालांकि यह हर रोज ही होता है। डीएम, सीडीओ और जिले के कई बड़े अधिकारी की मौजूदगी में भी बिजली व्यवस्था की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का नहीं हुआ पालन
हाटा। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को कोविड गाइडलाइन का कहीं भी पालन होता नहीं दिखा। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में काफी भीड़ रही। जबकि जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। प्रभारी मंत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं मनरेगा, आवास, वृद्धा पेंशन आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते दिखे। प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के सुकरौली ब्लॉक में कार्यक्रम के दौरान दुर्व्यवस्था बनी रही। इस कार्यक्रम के दौरान बगल में स्थित पीएचसी में इलाज कराने के लिए आने जाने वाले लोग करीब दो घंटे तक परेशान रहे। इस दौरान एंबुलेंस भी फंसा रहा। सड़कों पर बेतरतीब गाड़ियां खड़ी रही। अंदर बाहर लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा थी, जो कोरोना प्रोटोकाल की अवहेलना कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें