सुबह पूजा करने पहुंचे मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गांव के सरेह बीच में बने काली माता का मंदिर में आसपास के ग्रामीण प्रतिदिन पूजा करते हैं।
घटना की सूचना पर डॉयल 112 और थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से गांव में आक्रोश व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने जल्द दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।
लोगों का आरोप है कि आए दिन मंदिर के आसपास जुआड़ीयो का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय ग्राम प्रधान रमाशंकर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात दोषियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह ने की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है। प्राप्त तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पिंडी तोड़ने वाले की तलाश की जा रही है।