फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिता-बेटी सो रहे थे, किशोरी की गला रेतकर हत्या- पिता ने बचाई खुद की जान; जानिए कैसे

Sat, 09 Nov 2024 11:35 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

शुक्रवार की रात को नौकाटोला गांव में प्रिया सिंह 16 वर्ष को घर में घुसे बदमाशों ने बिस्तर पर ही गला काट कर हत्या कर दिया। दुसरे तरफ़ सोए पिता को भी जान मारने के लिए धारदार हथियार से वार किया गया, जिसमें बचाव करने के दौरान दोनों हाथ चोटिल हो गए।
विज्ञापन
खाट पर पड़ा शव और नीचे बिखरा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर 16 वर्षीय लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी। पिता को भी मारने के लिए धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल अवस्था में किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन



शुक्रवार की रात को नौकाटोला गांव में प्रिया सिंह 16 वर्ष को घर में घुसे बदमाशों ने बिस्तर पर ही गला काट कर हत्या कर दी। दुसरे तरफ़ सोए पिता को भी जान मारने के लिए धारदार हथियार से वार किया, जिसमें बचाव करते के दौरान दोनों हाथ चोटिल हो गए।
विज्ञापन


पिता के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य छठ्ठ पर्व पर रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर सिर्फ़ पिता -पुत्री ही थे। प्रिया चार संतानों में सबसे छोटी थी। वह कक्षा दसवीं में पढ़ रही थी। पिता ने गांव के कुछ लोगों पर दुश्मनी के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें