फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, दस घायल

Thu, 24 Aug 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तीन जगह हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हाटा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तीन जगह सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल काॅलेज और जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार को दिन के लगभग पौने तीन बजे हाटा नगर के फोरलेन पर ब्लाॅक कार्यालय से 500 मीटर की दूरी पर एक ट्रक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिछिया जंगल शाहपुर गोरखपुर निवासी विश्वजीत कुमार (35) के रूप में हुई। वहीं, दूसरे बाइक सवार जोल्हिनिया निवासी संजय (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की सहायता से उन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले दूसरी दुर्घटना लगभग साढ़े बारह बजे टोल प्लाजा के पास हुई। प्रदीप कुमार निवासी पिपरही भड़कुलवा अपनी बाइक से कसया की तरफ जा रहे थे। अभी वह टोल प्लाजा के पास ही पहुंचे थे कि किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें हाटा सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


तीसरी दुर्घटना साढ़े ग्यारह बजे हाटा-गौरी बाजार मार्ग पर स्थित देवकली गांव के पास ऑटो पलटने से हुई। हाटा से सवारी भरकर गौरी बाजार जा रहे ऑटो चालक के नियंत्रण खो देने से ऑटो पलट गया। इससे उसमें सवार रामआशीष यादव (32) निवासी सवना लक्ष्मण, पूनम साहनी (20) निवासी अहिरौली, संगीता देवी (35) निवासी बखरा, मंजू (32) निवासी बखरा, राजकुमार (32) निवासी देवरिया देहात, अनीता (35) निवासी मुंडेरा चंद, धर्मेंद्र (35) वर्ष, फुलवंती देवी (35) निवासी बरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें