फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ब्लॉकों में सपा का कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 14 ब्लॉकों में प्रमुख का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। विशुनपुरा में फर्जी वोटर आईडी इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा किया, जिसे लेकर वहां आधे घंटे तक अफरातफरी रही। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वहां लाठियां पटकीं और दुकानें बंद करा दीं। अन्य 13 ब्लॉकों में मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई।
विज्ञापन



रामकोला ब्लॉक से गुड़िया, तमकुही से वशिष्ठ राय, हाटा से दुर्गावती देवी, सुकरौली से सचींद्र यादव, मोतीचक से मुरली देवी, दुदही से कुशमावती, कसया से प्रियेश और फाजिलनगर ब्लॉक से रैबुन निशा के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण पर्चा दाखिला के दिन से ही इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा था।


अन्य छह ब्लॉकों पर रविवार को मतदान कराया गया। पडरौना में हीरा प्रसाद और प्रदीप सोनकर दो प्रत्याशी मैदान में थे। इस ब्लॉक के 194 क्षेत्र पंचायतों में एक सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने के कारण वहां मतदान नहीं हुआ था और वह क्षेत्र रिक्त है।
विज्ञापन


अन्य 193 बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें हीरा को 177 और प्रदीप सोनकर को 13 वोट मिले। इस तरह हीरा प्रसाद विजयी घोषित किए गए। तीन मत अवैध मिले। विशुनपुरा ब्लॉक में कुल 123 बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कंचन जायसवाल 116 मतों के साथ विजयी घोषित की गईं, जबकि सुभाष यादव को चार और शांतिभूषण को केवल अपना वोट ही मिला।


दो वोट अवैध पाए गए। यहां फर्जी वोटर आईडी का इस्तेमाल करने को लेकर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा किया था, जिस पर पुलिस को लाठियां पटककर भीड़ को भगाया। वहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन और सीओ सदर शशिशेखर सिंह के पीएसी के साथ पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।


खड्डा में जिलाजीत यादव और भगवान दयाल गुप्ता के बीच मुकाबला था। 121 बीडीसी सदस्य मतदान किए। जिलाजीत को 71 तथा भगवान दयाल गुप्ता को 48 मत मिले। दो मत अवैध मिले। जिलाजीत को विजयी घोषित किया गया। सेवरही ब्लॉक में 138 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया।


सपा समर्थित उदयनारायण गुप्ता को 127 और भाजपा समर्थित निर्मला देवी को केवल 10 वोट ही मिले। एक मत अवैध मिला। सेवरही से उदयनारायण गुप्ता विजयी घोषित किए गए। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के 110 बीडीसी सदस्यों में से 109 ने मतदान किया। शशांक दुबे को 65 और उनके प्रतिद्वंद्वी राजकुमार सिंह को 39 वोट मिले। पांच मत अवैध पाए गए। कप्तानगंज में अनीता सिंह नाम की दो महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं।


मतपेटियों में पड़े 102 मतों में से मनोज यिंह की पत्नी अनीता सिंह को 95 और रणजीत सिंह की पत्नी अनीता सिंह को पांच मत ही मिले। दो मत अवैध पड़े थे। प्रेक्षक दिनेश सिंह, डीएम लोकेश एम, एसपी अतुल शर्मा, सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम रामकेवल तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने सभी ब्लॉकों की व्यवस्था का जायजा लिया। विजयी प्रत्याशियों को कलेक्ट्रेट में बुलाया गया, जहां डीएम ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें