फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर हाल में सुधारें बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Tue, 14 Apr 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में जिला बिजली समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था हर हाल में बेहतर करने, खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने और उनकी मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि यदि बिजली निगम की व्यवस्थाएं और सुदृढ़ हो जाएं, तो कुशीनगर प्रदेश के ग्रामीण अंचल में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बिजली आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, लाइन लॉस, ट्रांसफार्मरों की कार्यशीलता, बिलिंग व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता एवं निरंतरता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने तथा मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।
सांसद ने कहा कि ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण भी तेजी से हो रहा है। अब बिहार, नेपाल एवं अन्य क्षेत्रों में आवागमन के लिए बेहतर पक्की सड़क सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बौद्ध सर्किट के तहत पर्यटन विकास को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत ही कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें