फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारयुक्त शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण

विज्ञापन
श्रीनाथजी इंटरमीडिएट कॉलेज बसडिला में विधायक निधि से निर्मित कक्ष के लोकार्पण कार्यक्रम में कै? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
संस्कारयुक्त शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन

पडरौना। क्षेत्र के बसडीला स्थित श्रीनाथजी इंटर कॉलेज में विधायक निधि से बने कक्ष का लोकार्पण हुआ। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो जीवन में अनुशासन और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना का विकास करे। इसमें शिक्षकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता है और उन्हें अपनी भूमिका का सही निर्वाह करना चाहिए। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्या ने विधायक निधि से बने विद्यालय के शिक्षण कक्ष का लोकार्पण किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य सारिका श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, स्काउट के मुख्य आयुक्त अश्वनी कुमार पांडेय, रामेश्वर शुक्ला, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, बुंदेल पांडेय, मनीष कुमार पाठक, अनुज शुक्ला, पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा, बेंचू खान, रितिक सिंह गौतम, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें