फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे दिन 23 दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
पडरौना। जिले में दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अलग-अलग विसर्जन स्थलों पर बची हुई 23 मूर्तियों का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इसके साथ ही जिले में दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया।
प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों को लेकर निर्धारित विसर्जन स्थलों तक पहुंचे, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया। सदर एसडीएम विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी और जलाशयों के किनारे भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थलों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें